भाजपा के पूर्व सांसद बने इस पार्टी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष, हुआ एलान
बिहार, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह जन सुराज पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि कोर कमिटी ने सर्वसम्मति से उदय सिंह के नाम पर मुहर लगाई। सिंह दो बार भाजपा की टिकट पर पूर्णिया के सांसद रह चुके हैं। उनकी मां माधुरी सिंह भी दो बार पूर्णिया से सांसद रही थीं। उनके बड़े भाई एनके सिंह जदयू के राज्यसभा सदस्य रहे हैं।
‘हमारी लड़ाई राजद, भाजपा या जदयू से नहीं…’
उदय सिंह ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से नई जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे। हमारी लड़ाई राजद, भाजपा, जदयू या किसी अन्य राजनीतिक दल से नहीं है। जन सुराज जनता के बीच एक विचार के साथ जा रहा है। इस रास्ते में कोई भी राजनीतिक दल आएगा, हमारी लड़ाई उससे होगी।





