चंदौली – एआरटीओ उतरे सड़क, किया बड़ी कार्रवाई……..अवैध रूप से संचालित कुल 184 ई-रिक्शा के विरूद्ध हुई कार्रवाई…..बिना ड्राईविंग लाईसेंस के नये ई-रिक्शा वाहनों के पंजीयन पर लगायी गई रोक, चालान ई रिक्शा से 12 लाख की होगी चालान के रूप में वसूली
जनपद में एआरटीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
चंदौली।
बिना लाईसेंस धारकों एवं अवयस्क द्वारा ई-रिक्शा के अवैध रूप से संचालन करने एवं वाहन विक्रेताओं द्वारा अवैध एवं बिना फैक्ट्री में निर्मित ई-रिक्शा वाहन के विक्रय किये जा रहे हैं जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री अध्यक्षता में बीते महीने हुई बैठक में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं।





