
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता और तत्परता सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनहित को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, “प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण से करें।”
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत, एक नागरिक की उम्मीद और विश्वास से जुड़ी होती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।