पति ने पत्नी के प्यार को दी हरी झंडी; खुद ब्वायफ्रेंड से कराई शादी, बोला- बच्चों को मैं पाल लूंगा……पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया
संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दिया. पहले पति ने अपनी पत्नी के साथ कोर्ट से नोटरी बनायी और उसके बाद एक मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी. दिलदार पति की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे भी हैं. जिसको अब पहले पति ने अपने पास ही रखने की बात कही है।







