महाराणा प्रताप के वंशज राजा का 81 साल की उम्र में निधन, उदयपुर में शोक……सिटी पैलेस टूरिस्ट के लिए बंद
नई दिल्ली, राजस्थान। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
राजस्थान। उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सिटी पैलेस के शंभू निवास में उनका इलाज हो रहा था।
अरविंद सिंह मेवाड़, महाराणा प्रताप के वंशज थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।
अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सिटी पैलेस के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जो पर्यटकों को इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
पूर्व महाराणा भगवत सिंह ने 1963 से 1983 के बीच पूर्व राजपरिवार की कई संपत्तियों को लीज पर दे दिया था। इस फैसले से नाराज होकर उनके बड़े बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ ने अदालत में मुकदमा दायर किया।

महेंद्र सिंह ने अदालत में अपील की थी कि ‘रूल ऑफ प्राइमोजेनीचर’ को छोड़कर पैतृक संपत्तियों को बराबर बांटा जाए। यह नियम आजादी के बाद लागू हुआ था, जिसके तहत परिवार का बड़ा बेटा राजा बनता था और स्टेट की सारी संपत्ति उसी के पास होती थी।







