अचानक बजी BJP विधायक के फोन की घंटी, कॉल रिसीव करते ही दिखी एक महिला; बना लिया अश्लील वीडियो…….दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसपी बताकर ठगों ने विधायक को धमकाया और रुपये मांगे, दर्ज हुआ मुकदमा
मथुरा, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज।
वीडियो कालिंग करके महिला का अश्लील वीडियो दिखाकर ठगों ने बलदेव के भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का महिला को देखते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ठगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का एसपी बनकर विधायक को धमका दिया और उनसे रुपये मांग लिए। विधायक ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करके छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।




