पूर्व निदेशक ने किया पुस्तक ‘लॉर्ड स्वामिनारायण’ का हिन्दी अनुवाद……… भगवान स्वामिनारायण, सनातन धर्म की धारा के प्रवर्तक परमात्मा की जीवन गाथा’ नाम से पुस्तक प्रकाशित, संपूर्ण जीवन-गाथा का 32 प्रकरणों में बांट कर किया गया
वाराणसी, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

भगवान स्वामिनारायण के संपूर्ण जीवन पर आधारित पुस्तक ‘लॉर्ड स्वामिनारायण’ का हिन्दी अनुवाद प्रो. दिलीप सिंह ने किया। अनुवादक प्रो. सिंह इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश के लुप्तप्राय भाषा केन्द्र के पूर्व निदेशक हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि युक्त पुस्तक हिन्दी में ‘भगवान स्वामिनारायण, सनातन धर्म की धारा के प्रवर्तक परमात्मा की जीवन गाथा’ नाम से प्रकाशित हुई है।





