सिगरेट नहीं देने पर मार दी गोली, तड़पता छोड़ भागे बदमाश, मौत पर मचा कोहराम, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

वाराणसी, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव मे बीती रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों ने शारदा यादव (50) की गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बिरनाथीपुर पलकहां मार्ग के पास ही पान की दुुकान चलाता था। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त हैं।
अज्ञात बाईक सवार दो बदमाश दुकानदार से सिगरेट मांगने लगे। मृतक दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद हो गया है। अब सुबह खुलेगी तो दे देंगे, अभी नहीं है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने काफी विरोध किया। समझाने के बाद चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




