चंदौली – निलंबन बहाली को लेकर लेखपाल संघ अडिग, SDM ने दो लेखपालों को किया था निलम्बित, एसडीएम ने कहा सरकारी भूमि पर कब्जा कराने के आरोप में हुई थी


सकलडीहा, चंदौली।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील ईकाई अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि तहसील प्रशासन मांगों का अनदेखी किया तो लेखपाल संघ पूरे जनपद में आन्दोलन तेज करते हुए धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। वही तहसील प्रशासन ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर कब्जा दिलाने वालों लेखपालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई किया जायेगा। लेखपाल और तहसील प्रशासन के बीच छात्रवृत्ति के लिये आवेदन करने वाले छात्र परेशान है।




