बैंक मैनेजर ने प्रेमिका शिक्षिका के साथ किया मर्डर, महिला ने मृतक को फंसाया था जाल में
मुरादाबाद, लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।


मुरादाबाद पुलिस ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वर्तमान बैंक मैनेजर मनोज कुमार और उसकी प्रेमिका शिक्षिका वीरबाला के साथ अन्य दोस्त अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने ही वीरसिंह की हत्या कर लाश मैनाठेर इलाके में फेंक दी थी।

मृतक को घटनास्थल पर वीरबाला ही साथ ले गई थी। मूलरूप से अमरोहा के बागड़पुर निवासी वीर सिंह परिवार के साथ मानसरोवर कॉलोनी कृष्णा नगर में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी मानसी और एक बेटा हर्षित है।





