वाह रे पुलिस : जब पुलिस ने IAS पर लाठीचार्ज कर दिया, पहचान होते ही मच गया हंगामा
पटना, बिहार। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
भारत बंद के दौरान पटना एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में पटना पुलिस एक आईएएस अधिकारी को डंडे मारते दिख रही है। हालांकि, वरीय अधिकारियों के समझाने पर जवान ने आईएएस अधिकारी को पहचान लिया और बाद में उनसे माफी भी मांग ली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग तो सोशल मीडिया पर पुलिस को ट्रोल भी कर रहे हैं कि अपने ही अधिकारी को पुलिसकर्मी पहचान नहीं पाए।





