योगी सरकार के मंत्री व विधायक ने दिया इस्तीफा…… विधानसभा अध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा, विधानसभा क्षेत्र में सियासत हुई तेज ……कहा मगर क्षेत्र की जनता से जुड़ा रहूंगा, मिला हैं….
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।
खैर विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा है। अब अध्यक्ष स्तर से उसे स्वीकार कर विधानसभा सीट रिक्त होने संबंधी नोटीफिकेशन जारी किया जाएगा। इधर, इस सीट को लेकर लोकसभा चुनाव से निपटे सियासी दलों में सियासत तेज हो गई है। सभी दलों में दावेदारों की दौड़ और दलों के स्तर से उनका फीडबैक लिया जाना शुरू कर दिया गया है।
खैर क्षेत्र के पिसावा के गांव रूप नगर के मूल निवासी अनूप प्रधान टप्पल के यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़े आंदोलन से सुर्खियों में आए। उन्होंने 2012 में भाजपा से टिकट पाया। मगर रालोद से चुनाव हार गए। पहली बार वे 2017 में भाजपा के बैनर तले मोदी लहर में विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद लगातार तीसरी बार उन्हें 2022 में टिकट मिला और वह दूसरी बार निर्वाचित हुए। प्रदेश सरकार में राजस्व राज्य मंत्री भी बने।





