अचानक हमला: 12 साल के बालक को मुंह में जकड़ लिया मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद चरवाहों ने चंगुल से बचाया, लगे 12 से अधिक टांके, हुआ गम्भीर रूप से
सोनभद्र, लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा बस्ती में शनिवार की सुबह भलुआ बंधी में मौजूद मगरमच्छ ने 12 वर्षीय किशोर को मुंह में जकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका बायां पैर और हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। पैर में 12 से अधिक टांके लगाए गए हैं।

पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी रमेश (12) पुत्र अजीत शनिवार सुबह ग्राम पंचायत के ही नौगढ़वा बस्ती में भलुआ बंधी के पास मवेशी चरा रहा था। आसपास अन्य चरवाहे भी मवेशी चरा रहे थे। रमेश के कुछ मवेशी पानी पीने के लिए भलुआ बंधी में उतर गए। थोड़ी देर बाद रमेश मवेशियों को पानी में से बाहर निकालने के लिए बंधी में उतर गया।




