ठेल वाले की सुरक्षा में लगाए गए थे दो गनर, उसकी हुई मौत…सड़क पर बेचता था कपड़े
लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ठेला लगाकर कपड़े बेचने वाले जिस शख्स की सुरक्षा के लिए दो गनर लगाए गए थे, उसकी मौत हो गई। ठेल व्यापारी को उच्च न्यायालय के आदेश पर सुरक्षा मिली थी।

जैथरा कस्बे के गांधीनगर निवासी रामेश्वर दयाल ठेल लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। करीब दो साल पहले सपा नेता रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके परिजन पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बंधक बनाकर खेत का जबरन बैनामा कराने और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप थे। इस मुकदमे के खिलाफ सपा नेताओं ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने रामेश्वर दयाल की सुरक्षा के निर्देश एटा पुलिस को दिए थे।



