तेज धमाके से सिलेंडर फटा, ढहा मकान, चार गंभीर रूप से घायल
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
चौक में शिया पीजी कॉलेज के पास सुबह घर में खाना बनाते समय अचानक गैस लीक होने से आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते तभी अचानक एलपीजी सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में पूरा घर ढह गया। मकान के नीचे दबने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां सबकी हालत गंभीर बनी हुई है।





