रिश्तों का कत्ल, बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर बुजुर्ग बाप की ले ली जान; ये वजह आई सामने
रोहतक। (Haryana Hindi News) रोहतक जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर रिश्तों का कत्ल हुआ है। एक नशेड़ी बेटे ने खाना खाने बैठे अपने बुजुर्ग बाप की जघन्य हत्या कर दी।
तब तक डंडे मारे जब तक नहीं गई बुजुर्ग की जान
आरोपी बेटे ने बुजुर्ग के सिर में तब तक डंडे मारे जब तक उसकी जान नहीं चली गई। बुजुर्ग बाप की उम्र 80 वर्षीय थी। जब वह अपनी जान बचाने गली में निकला बेटे ने उस पर एक के बाद एक कई लाठियां बरसाई।




