बिना कोचिंग दो बार क्रैक की UPSC परीक्षा, हासिल की ऑल इंडिया 5वीं रैंक, बनीं IAS अफसर…..
हरियाणा , नई दिल्ली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
भारत की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. इस परीक्षा को लाखों लोगों में से केवल मुट्ठीभर उम्मीदवार ही पास कर पाते हैं. आज हम आपको उन्हीं मुट्ठीभर उम्मीदवारों में से एक आईएएस ममता यादव के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के भारत की सबसे कठिन परीक्षा को दो बार क्रैक कर दिखाया था और साथ ही साथ वह अपने गांव की पहली आईएएस ऑफिसर बनी थीं।

हरियाणा के बसई के एक गांव से आने वाली ममता की परवरिश काफी साधारण परिवार में हुई थी. उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे और उनकी मां होममेकर थीं. वहीं, ममता बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार थी और उनमें सीखने की भी ललक थी
उनकी शैक्षणिक यात्रा उन्हें दिल्ली के जीके में बलवंत राय मेहता स्कूल के गलियारों से होते हुए हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री तक ले गई. ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने जॉब करने का ऑप्शन चुनने के बजाय, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने का निर्णय लिया।





