Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का दावा निकला गलत तो हुई किरकिरी, अब सोशल मीडिया पोस्ट डाल मांग रहे माफी……….

गाजियाबाद। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर जब एक पोस्ट डाला हलचल मच गई। कुमार विश्वास ने दावा किया था कि उनके सुरक्षाकर्मियों की कार को एक कार ने आगे.पीछे से धक्का दिया। जब सुरक्षाकर्मी उतरकर उससे बात करने लगे तो कार चालक ने सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी।

कुछ ही देर में सामने आया डॉक्टर का दावा

हालांकि उनके इस दावे के कुछ ही देर बाद एक डॉक्टर सामने आए और उन्होंने बताया कि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। जब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो शुरुआती जांच में पुलिस ने भी यही कहा है कि मारपीट डॉक्टर के साथ हुई।

पुलिस की जांच के बाद ट्रोल हुए कुमार विश्वास

पुलिस के इस दावे के सामने आने के बाद से ही कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि कुमार विश्वास ने मामला साफ होने के बाद सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट डालकर माफी मांग ली है लेकिन लोग उन्हें अब भी ट्रोल कर रहे हैं।

एक पत्रकार के पोस्ट पर दी लंबी.चौड़ी सफाई

हर्ष वर्धन त्रिपाठी नाम के वरिष्ठ पत्रकार ने भी कुमार विश्वास के पहले ट्वीट पर सवाल उठाते हुए इसे उनका घमंड बताया था। इस पर कुमार विश्वास ने हर्ष वर्धन त्रिपाठी को रिप्लाई करते हुए लंबी.चौड़ी सफाई दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *