चकियाः अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, तीन घरों के चपेट में आने से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक…..

इलिया। चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
चकिया- कोतवाली क्षेत्र के बनरसिया गांव स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। और आग की चिंगारी तीन घरों तक जा पहुंची। आग की लपटे उठना देखकर घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले और अपने घरों में बंधे कुछ मवेशियों को बाहर निकाल लिया लेकिन कुछ मवेशी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गए। और उनकी मौत हो गई।
वहीं लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। लेकिन सूचना के घंटे बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया। लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। वही परिवार की महिलाएं और बच्चियों का रो-रोकर पूरी तरह से बुरा हाल था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को तहसील व जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बनरसिया गांव स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें गांव के रामदुलार राम की दो मोटरसाइकिल दो साइकिल चलकर राख हो गई। मड़ई में बंधी एक गए झुलस गई। इसके अलावा रामदुलारे की पत्नी जीआछी देवी (60 वर्ष) आग बुझाने में झुलस गई। वहीं इसके अलावा पड़ोसी हेमराज की मड़ई में बधी चार बकरियों की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। वही 12 मन गेहूं सहित अन्य खाद्य सामग्री और साइकिल इत्यादि सामान जलकर खाक हो गया। वहीं पड़ोसी राधे राम के घर में रखा टिल्लू इंजन पाइप बाइक साइकिल के साथ-साथ गृहस्थी का सामान भी पूरी तरीके से जलकर राख हो गया। इसके अलावा राधे राम की भी एक भैंस आंख की चपेट में आकर झुलस गई।




