सपा को लगा झटके पर झटका, सपा विधायक ने दिया अपने इस पद से इस्तीफा…..इस विधायक के साथ 3 और विधायक हुए बागी, कैबिनेट मंत्री व भाजपा ने मुख्य सचेतक घर पहुंचे थे, 2 सपा विधायक मिले सीएम योगी
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क ।

राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बड़ा झटका लगा है। मनोज पांडेय के साथ ही उसके तीन अन्य विधायक बागी हो गए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।
सपा के विधायक मनोज पांडे ने पत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा कि मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा स्वीकार किया जाए। विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि “समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक के पद से हमने इस्तीफा दे दिया है।




