दलालों के जरिये कारोबारी बदल रहे 2000 के नोट, मजदूरों को RBI भेजकर बदलवाते थे…दो शातिर गिरफ्तार…..
कानपुर । कानपुर में दलालों के जरिये कारोबारी दो हजार के नोट बदलवाने का काम कर रहे हैं। आरबीआई के सामने होने वाले इस धंधे का पर्दाफाश शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने किया। पुलिस ने मामले में दो शातिरों को पकड़ा है। ये दोनों कारोबारियों के नोटों को मजदूरों को देते हैं और मजदूर आरबीआई जाकर नोट बदलवाते हैं। दोनों से पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद किए हैं।








