Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया:शौचालय के गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…नहीं रुक रहे आंसू

चंदौली, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जनपद के चकिया कोतवाली अंतर्गत मुजफ्फरपुर ग्राम पंचायत के लाठेपर  गांव में बृहस्पतिवार को शौचालय बनाने के लिए पानी भरे गड्ढे में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा है की लाठेपर बस्ती के निवासी उमेश यादव अपने घर में शौचालय बनवा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने गड्ढा खुदवा कर रखा था और उसमें पानी भर गया था।  बृहस्पतिवार को उमेश का छोटा बेटा खेलते खेलते शौचालय भरे पानी में गिर गया। बच्चों के गड्ढे में गिरने की ओर परिजनों का ध्यान नहीं गया, जिसके कारण वह काफी देर तक पानी में पड़ा रहा और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि काफी देर तक जब बच्चा घर वालों को दिखाई नहीं दिया तो बच्चे को ढूंढने लगे और जब वह गड्ढे के पास पहुंचे तो उसका शरीर पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पर आनन-फानन में उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद उसे मृत  घोषित कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *