चंदौली: जब यहां सोनभद्र की डाला पुलिस पहुंची , शातिर अपराधी के घर कुर्की की कार्रवाई, जाने क्या है मामला
सकलडीहा, चंदौली
कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर गांव निवासी अरविंद यादव सोनभद्र के डाला चौकी अर्न्तगत एनडीपीएक्स एक्ट के तहत वांछित है। बीते छ: फरवरी को शातिर अपराधी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा किया था। हाजिर नही होने पर सोमवार को न्यायालय के निर्देश पर सोनभद्र की डाला चौकी की पुलिस कोतवाली पुलिस के साथ अपराधी के घर कुर्की की कार्रवाई किया। कुकी्र की सारा सामान प्रधान के सुर्पुदगी में सौपा। पुलिस प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।




