Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी जोन ने जारी आदेश को किया निरस्त

चंदप्रभा रेंजर विनोद पाण्डेय ही संभालेंगे रहेंगे रेंज दायित्व

चकिया, चंदौली 

बीते 11 मार्च को चन्द्रप्रभा रेंज में तैनात क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय की सेवानिवृत्ति तिथि दिनांक 30 जून के दृष्टिगत्त उक्त रेज का प्रभार दिनांक एक यानि सोमवार पहली अप्रैल से योगेश कुमार सिंह उप क्षेत्रीय वन अधिकारी को प्रदान करने का आदेश जारी किया गया था।

लोकसभा चुनाव में चंद्रप्रभा रेंज के रेंजर को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है ‌। बता दें कि विनोद पाण्डेय ही दायित्वों का निर्वाह कर रहे थे। आगे भी करेंगे जब तक किसी को चार्ज मिल जायें। चुनाव तक ऐसी उम्मीद नहीं दिख रही हैं।

सोमवार को एन रविन्द्रा वन मुख्य संरक्षक पश्चिमी जोन कानपुर ने पत्र जारी करके 14 मार्च के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *