दो बच्चों की गला काटकर निर्मम हत्या के बाद बवाल, आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बढ़ा तनाव, मौके पर कमिश्नर, आईजी, DM और SSP सहित भारी पुलिस बल व अर्द्धसैनिक पहुंचे, मचा कोहराम, तीसरे भाई पर भी किया था प्रहार पर…..
बदायूं, लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
पत्नी के प्रसव के लिए रुपये मांगने पहुंचे हेयर ड्रेसर साजिद ने मंगलवार शाम छत पर खेल रहे पड़ोसी के बेटे आयुष व अहान की हत्या कर दी। दोनों बालकों की गर्दन छुरे से काटी, उस्तरा से सीने और पेट में भी ताबड़तोड़ प्रहार किए। वो छत पर बेटों का खून बहाता रहा, इससे अनजान मां सुनीता पड़ोसी के सत्कार में चाय बना रही थीं।

आरोपित के हमले में उनका तीसरा बेटा पीयूष भी घायल हुआ है। घटना के चार घंटे में रात 10 बजे पुलिस ने आरोपित साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इससे पहले हत्याकांड से आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई थी।
उधार पैसे लेने के बहाने घर आया था आरोपित






