दूल्हे के भाई समेत चार युवकों की हादसे में मौत
गया, पटना। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जिले के पटना गया राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर सोमवार की देर शाम बेलागंज थाना क्षेत्र के खिजरसराय मोड़ हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गयी। सभी युवक बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी राजनंदन प्रजापत का पुत्र मोहन प्रजापत के बारात में चाकंद बाजार शामिल होने के लिए जा रहा था।


इसी क्रम में बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से चाकन्द थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में बारात जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए बीआरओ2बीके/3839 के अपाची मोटरसाइकिल से चार युवक शामिल होने जा रहे थे।
उसी दौरान बेलागंज के खिजरसराय मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चारो युवकों की मौत घटना स्थल पर हो गयी। वहीं, हाइवा चालक भागने में सफल हो गया।




