Saturday, September 12, 2026
उत्तर-प्रदेशदेश-विदेशलखनऊलोकसभा चुनाव 2024

बनारस से लड़ेंगे तीसरी बार लोकसभा का चुनाव नरेन्द्र मोदी…..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का बिगुल भले ही अभी आयोग की ओर से बजा हो। लेकिन पार्टी की ओर से तैयारियां शुरु हो गई है। भाजपा 16 राज्य एवं दो केंद्र साशित राज्यों के 195 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री तीसरी बार बनारस से चुनाव लड़ेगे। 195 के सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों व राज्य मत्रियों को पुनः उम्मीदवार बनाया गया है। लोक सभा अध्यक्ष भी लडेंगे चुनाव। 28 महिलाएं भी लड़ेंगी चुनाव। प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि 57 ओबीसी उम्मीदवारों को बनाया गया है। यूपी में 80 में से 51 सीटों की घोषणा कर दी गई है।

किसे-कहां से टिकट

 

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह

  • गोड्डा से निशिकांत दुबे

  • खूंटी से अर्जुन मुंडा

  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल

  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज

भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 51, झारखंड से 51, गुजरात और छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से दो, गोवा-त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार से एक उम्मीदवार का एलान किया।

कहां से कौन लड़ेगा चुनाव 

पीएम मोदी वाराणसी से, अंडमान निकोबार से विष्णु पदा रे, अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम सीट से किरन रिजिजू चुनाव लड़ेंगे। भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी नेता ने 29 फरवरी को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बारे में जानकारी दी

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *