चंदौलीः अचानक भारी फोर्स के साथ सीओ उतरे सड़क पर, लोगों को दिया भरोसा…….
चंदौली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है। क्योंकि लोकसभा चुनाव का बिगुल अब बजने ही वाला है। चुनाव में सुरक्षा को लेकर आज यानी 02 मार्च को चन्दौली जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों की एक बैठक की गईण् बैठक में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर क्षेत्राधिकारी ने सुझाव दिए। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके।

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस एक्शन में दिख रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। यही वजह है कि चन्दौली में पुलिस की अहम बैठक हुई है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसपी डॉ अनील कुमार के आदेश पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ मिलकर कोतवाली चन्दौली परिसर में सदर सर्किल के पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए। आधुनिक हथियारों के संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस जवानों को बताया कि किस तरह दंगाइयों और बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों व दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन को चलाने के बारे में जानकारी दी गई।



