पति ने लिया पत्नी की जान, फिर खुद को किया मौत के हवाले……..
लखनऊ। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
जनपद भदोही से बड़ी खबर आई है। जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के दस्युपुर डीघ गांव में शनिवार की सुबह पति-पत्नी की हत्या की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों गोवा रह रहे थे और कुछ दिन पहले ही अपने रिश्तेदार (साढू) के घर दस्युपुर पहुंचे थे। शनिवार की सुबह भी विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की हत्या की। उसके बाद खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर आत्महत्या कर ली।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के डिघिया मांडा निवासी राजेश निषाद (32) की शादी परवा मदरापुर निवासी सन्नो देवी (26) के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी आजीविका की तलाश में गोवा चले गए और वहीं रहने लगे। बताया जा रहा है कि वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर सन्नो चार दिन पहले अपने मायके पहुंची। उसके बाद अपनी बहन के घर दस्युपुर डीघ पहुंची। उसकी तलाश में राजेश भी अगले दिन अपने साढू के घर पहुंच गया।
दस्युपुर में सन्नो की बहन सुधा अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति और ससुर बाहर रहते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की रात एक बार फिर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर सुधा ने ऐतराज जताया और बोला कि इस तरह से लड़ाई-झगड़ा करना हो तो अपने घर चले जांए। उस समय मामला शांत हो गया।



