पति ने नहीं बनाए शारीरिक संबंध, पत्नी पहुंच गई थाने; इन धाराओं में केस दर्ज
मुजफ्फरपुर। शादी के बाद सुहागरात पर पति द्वारा शारीरिक संबंध नहीं बनाने से गुस्साई पत्नी ने महिला थाने में प्राथमिकी कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के लगभग तीन साल होने पर भी पति उसके नजदीक नहीं आए।
मामले में पति समेत पांच लोगाें को नामजद आरोपित किया है। महिला थानाध्यक्ष अदिति कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप
आवेदन में पीड़ित महिला ने कहा कि वह मूल रूप से वैशाली के परमानंदपुर की रहनेवाली है। 31 मई 2021 को उसकी शादी अहियापुर के इलाके में एक युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने पर सुहागरात पर पति ने संबंध नहीं बनाए। इससे वह गुस्सा गयी।
दूसरे दिन ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब उसके साथ आरोपितों ने मारपीट की। साथ ही यह भी कहा अब शादी हो गई है। तुम्हें इसी घर में रहना है। एडजस्ट करो। इसके बाद विवाहिता ने कई बार पति से संबंध बनाने को कहा, लेकिन तब भी उसके साथ मारपीट की गई। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने मायके के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने घर से भागने की कोशिश की
एक रोज वह मायके जाने के लिए घर से भागने का प्रयास करने लगी तब आरोपितों ने उसे पकड़ लिया और आभूषण, कपड़े व मोबाइल छीन लिए। इसके कुछ दिन के बाद वह अपने दादा की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मायके आ गई।



