डायन के संदेह में दो बच्चों सहित चार लोगों को काटा, शव ट्रेक पर फेंके, इलाके में दहशत का माहौल
झारखंड, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव के टुंगूबासा में अपराधियों ने डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक हत्या को अंजाम देकर शवों को ईलीगाड़ा के पास रेल पटरी पर फेंका दिया।
मृतकों में महिला रोयबारी सिंकू व उसका चार साल का बेटा व 6 माह की बेटी की पहचान हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति के शव की पहचान अभी नहीं हो पायी है। वहीं घटना के दौरान मृतका की एक सात साल की बेटी किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भाग कर अपने बड़े चाचा के पास जा पहुंची तो उसकी जान बच गई।




