घर के दरवाजे पर युवक को गोलियों से भूना, हत्या की वारदात से गांव में सनसनी
लखनऊ पूर्वांचल पोस्ट न्यूज
शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव तलिकापुर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे युवक राजवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के घर के दरवाजे पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हमलावरों का पता नहीं चल सका है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हमलावरों की तलाश में चार पुलिस टीम लगाई गईं हैं।


