Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

तो I.N.D.I.A. गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अखिलेश का बयान; कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन…

लखनऊ। हिंदी पट्टी के तीन प्रमुख राज्यों में हार को पीछे छोड़ते हुए आम चुनावों से पहले कांग्रेस अपने जनाधार को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत न्याय यात्रा निकाल रही है। पूरब से पश्चिम तक की यह यात्रा 67 दिनों की अवधि में 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। न्याय यात्रा 6,200 किलोमीटर की होगी और यह ज्यादातर बसों पर होगी। बीच-बीच में यह पदयात्रा का भी रूप लेगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।

लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव ने यूपी की 11 सीटें कांग्रेस को दी है। वहीं अखिलेश यादव को राहुल की तरफ से अभी तक यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला है। एक एजेंसी से पूछे गए सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ‘कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है। राम मंदिर पर भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *