स्वामी प्रसाद के बाद पल्लवी पटेल ने अखिलेश को दिया झटका, सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों के पक्ष में नहीं देंगी वोट; बताई ये वजह
लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव के लिए सपा की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशियों को पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की उपेक्षा बताया है। उन्होंने कहा है कि वह राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट नहीं देंगी।
मंगलवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए पीडीए की झंडाबरदार बनी सपा द्वारा जया बच्चन और सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाकर पीडीए का हक मारा है।




