Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

दर्दनाक सड़क हादसा, दो कारों में हुई जबरदस्त भिड़ंत; दो भाईयों की मौत और तीन घायल

भूना/हिसार। Accident in Hisar: हरियाणा के हिसार मे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है तो वहीं, तीन लोग घायल हो गए हैं। दरअसल, हिसार-भूना रोड पर गोशाला के पास रविवार रात को दो कारों की भीषण टक्कर हो गई।

कार सवार दो भाईयों की मौत और तीन घायल

इस टक्कर में एक कार में सवार दो भाईयों की मौत व तीन अन्य घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार किसी को भी चोट नहीं लगी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच और घायलाें को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन तीनों की हालत गंभीर होने पर अग्रोहा रेफर कर दिया है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

भूना की तरफ आ रहे थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार, हिसार के गांव कुलेरी निवासी 50 वर्षीय छोटू राम की तबीयत खराब थी। उन्हें दवा दिलवाने के लिए उनका भाई 55 वर्षीय अमर लाल और तीन अन्य कपूर, धारा व ईश्वर होंडा सिटी कार में सवार होकर भूना की तरफ आ रहे थे।

सेंट्रों कार से हुई भिड़ंत

जब वे हिसार रोड पर गोशाला के सामने रजबाहे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक सेंट्रो कार से उनकी भिड़ंत हो गई। ऐसे में होंसा सिटी कार में सवार पांचों घायल हो गए। घायलों को भूना के अस्पताल में लेकर आए। वहीं चिकित्सकों ने छोटूराम व अमर लाल को मृत घोषित कर दिया।आगामी कार्रवाई कर रही पुलिस

इसके अलावा घयल कपूर, धारा और ईश्वर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जिनका उपचार चल रहा है। रात को हादसा होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। अब पुलिस घायलों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *