जश्न मना रहे हो… पूरा मंदिर बम से उड़ा देंगे; दीवारों पर चिपकाया पोस्टर, लोगों ने जमीन पर देखा तो रह गए दंग
कानपुर। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
मेस्टन रोड स्थित राधा कृष्ण बीच वाला मंदिर में रविवार सुबह एक धमकी भरा पोस्टर चस्पा था। इसमें मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी और भाजपा नेता रोहित साहू को धमकी देने के साथ ही मंदिर को बम से उड़ा देने की बात कही गई है। धमकी भरे पोस्टर से इलाके में सनसनी फैल गई।
पिछले दिनों अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यहां भी भव्य आयोजन किया गया था। पुलिस ने रोहित साहू की तहरीर पर अज्ञात में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


