Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

छात्र के साथ रोमांटिक हो गई प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होने पर हुई निलंबित

कर्नाटक,नई दिल्ली,पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के चिंतामणि तालुक के सरकारी हाई स्कूल, मुरुगमल्ला की ट्रिप के दौरान ली गईं छात्र-शिक्षक की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गईं। जानकारी पर हरकत में आए जिले के स्कूल शिक्षा विभाग के जिला उप निदेशक ने विभागीय जांच तक प्रिंसिपल को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

प्रसारित फोटो में प्रिंसिपल और छात्र विभिन्न आपत्तिजनक तरीकों से फोटो खिंचाते नजर आ रहे हैं। छात्र शिक्षिका के गालों को चूम रहा है और साड़ी खींच रहा है। छात्र शिक्षिका को बांहों में उठाता भी नजर आ रहा है।

छात्र के साथ रोमांटिक होती नजर आई प्रिंसिपल

एक वीडियो में प्रिंसिपल छात्र को गले लगाते और रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। प्रसारित फोटो और वीडियो की जानकारी पर गुरुवार को चिंतामणि जिले की शिक्षा अधिकारी उमा देवी स्कूल पहुंचीं और ट्रिप पर गए साथी शिक्षकों, छात्रों और रसोई कर्मचारियों से पूछताछ की।

दो छात्रों, प्रिंसिपल के अलावा किसी को जानकारी नहीं

उमा देवी ने कहा कि स्कूल के छात्र और कर्मचारी 22 से 25 दिसंबर तक होरानाडु, धर्मस्थल, याना और अन्य स्थानों पर शैक्षणिक दौरे पर गए थे। इस दौरान यह घटना हुई। प्रसारित तस्वीरें किसी अन्य छात्र ने ली थीं और दो छात्रों और प्रिंसिपल के अतिरिक्त किसी को मामले की जानकारी नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *