Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

बारात ले जाकर फंस गया दूल्हा, बारातियों की इस हरकत की वजह से हर कोई शर्मसार- बुलानी पड़ी पुलिस

बरेली : बरातियों ने कार के दरवाजे खोल जमकर हुडदंग काटा। चलती गाड़ी से आतिशबाजी की जिससे अफरातफरी मच गई। तत्काल बारादरी पुलिस सक्रिय हुई और छह गाड़ियां पकड़कर सीज कर दी।

एक चालक भाग निकला। वहीं पुलिस ने पांच चालकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि बरात किला के चौधरी तालाब निवासी सूफियान की थी, जो पीलीभीत बाईपास रोड स्थित आरिस लान में थी। पुलिस की इस कार्रवाई से बारातियों में दहशत फैल गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *