Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः पूर्व विधायक ने खोला इस धान क्रय केंद्र का पोल, वसूली का आरोप, 41 करोड़ के घोटाले…….

चंदौली। सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू ने धान खरीद प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा कर दिया है। शनिवार को घोसवां सहकारी समिति एवं धान क्रय केन्द्र पहुंचे पूर्व विधायक ने भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए किसानों से प्रति क्विंटल 100 रुपये कमीशन वसूलने का आरोप लगाया। कहा कि लेन.देन की रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद हैं। जिसे अधिकारियों के सामने रखेंगे। कहा 250 लाख एमटी खरीद के सापेक्ष 41.25 करोड़ रुपये किसानों से वसूलने की तैयारी की जा चुकी है। सवाल किया कि आखिर ये पैसा किसकी जेब में जाएगा। जिला प्रशासन इसकी जांच करे और यदि प्रशासन किसानों से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता है तो यह माना जाएगा कि इसमें डीएम, एडीएम समेत क्षेत्रीय विधायक व सांसद का हिस्सा और यह पैसा सरकार तक जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार को उनके करीबी किसान धान बेचने घोसवां क्रय केंद्र पहुंचेए वहां तैनात जिम्मेदार अफसर द्वारा प्रति कुंतल तीन किलो कटौती के साथ ही 100 रुपये कमीशन की मांग की। पूर्व विधायक का करीबी होने की बात करने पर प्रति कुंतल 50 रुपये की छूट कमीशन में दी गई। लेन.देन के इस ब्यौरे का पूरा साक्ष्य मौजूद है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो अन्नदाता इस वक्त बारिश व मौसम की मार झेल रहा है उसे प्रशासनिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ रहा है। यह कहानी मात्र घोसवां क्रय केन्द्र की नहीं, बल्कि पूरे जनपद की जहां 250 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में किसानों ने प्रति क्विंटल 165 रुपये की उगाही खुलेआम की जा रही है यानी धान खरीदन के बहाने जिला प्रशासन अपने कमीशन का भी लक्ष्य निर्धारित कर रखा है जो करीब 41.25 करोड़ आता है। उन्होंने कर्नाटन व तेलंगाना की सरकारों द्वारा संचालित योजनाओं का जिक्र किया, जिससे किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होते हैं, जबकि चंदौली के किसानों की कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *