Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

आधी रात में ज‍िस प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचा उसी ने भरी पंचायत में चप्‍पल से पीटा, जूतों की माला भी पहनाई, जानें क्‍यों……

झींझक। कानपुर देहात के झींझक में मंगलपुर के एक गांव में महिला से युवक के प्रेम संबंध थे। बीते 17 नवंबर को वह प्रेमिका से मिलने गया था, जहां स्वजन के देखने पर फरार हो गया था। 18 नवंबर को पंचायत हुई तो उसमें महिला से प्रेमी युवक को चप्पल से पिटवाया गया। साथ ही जूतों की माला पहनाई गई। इसका वीडियो बुधवार को वायरल हो गया।

रात में प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचा था प्रेमी

करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे। 17 नवंबर की देर रात वह मिलने गया था, जहां महिला के स्वजन की नजर पड़ गई। उसे दौड़ाया तो वह फरार हो गया। अगले दिन गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां बड़े बुजुर्गों की राय के बाद सजा के तौर पर यह तय हुआ कि प्रेमी को महिला ही चप्पल से पीटेगी। इसके बाद जूतों की माला युवक को पहनाई गई और महिला ने चप्पल से उसे पीटा।

पुल‍िस ने क्‍या कहा

निरीक्षक अपराध थाना मंगलपुर यतेंद्र यादव ने बताया कि घटना पुरानी है। प्रेम प्रसंग व रुपये के लेनदेन का विवाद था। दोनों पक्ष में समझौता हो गया है, कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहता।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *