चकिया के इस गांव में 25 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है…….. लोगों ने प्रधान सीमा व विधायक से किया मांग, गुस्साएं लोगों ने किया प्रदर्शन…… विभाग है मौन
चकिया, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज़ नेटवर्क
चकिया विकासखंड के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में पिछले 25 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है जल निगम विभाग की माने तो लो वोल्टेज की समस्या से पानी आपूर्ति नहीं हो पा रहा है
लगातार प्रदर्शन के बावजूद न तो जल निगम विभाग पर न तो बिजली विभाग पर कोई असर पड़ रहा है
पानी आपूर्ति बाधित होने के कारण सिऋकंदरपुर के नागरिकों का गुस्सा मंगलवार की सुबह देखने को मिला
लोगों ने बाल्टी लेकर के जल निगम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और पानी देने की बातेंकी ग्राम पंचायत अध्यक्ष और विधायक कैलाश खरवार जी से मांग किया कि जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान किया जाए।




