Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

प्रकाश पर्व पर रोशनी से नहाया गुरुद्वारा, अटूट चला गुरु का लंगर……

म्योरपुर कस्बे में स्थित गुरुद्वारा में  गुरु गोविंद सिंह जी के354 वे पावन प्रकाशोत्सव  धूमधाम से मनाया गया

संदीप अग्रहरी की रिपोर्ट

म्योरपुर,, सोनभद्र पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क।।

यहां स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में रविवार को अखंड पाठ की समाप्ति पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 29 जनवरी से ही अखंड पाठ प्रारंभ हुआ था। सबद कीर्तन और अखंड पाठ में ग्रंथियों ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। रागी जत्था द्वारा अखंड पाठ हुआ।

इस दौरान सुबह से ही श्री गुरु सिंह सभा म्योरपुर गुरुद्वारे में सिख संप्रदाय के अलावा सभी धर्मों के लोगों ने पहुंचकर माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया बाद में परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे।

इसी बीच सिख समाज के लोगों ने सेवा भाव का भी परिचय दिया प्रकाशोत्सव में रेणुकूट, शक्तिनगर, दुद्धी, सिंगरौली, बैढ़न, जयंत, रेनूसागर, चोपन, ओबरा, राबर्ट्सगंज, डाल्टेनगंज, सासाराम समेत विभिन्न स्थानों से गुरु प्रेमियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में सरदार गुरुदयाल सिंह, सरदार भगवान सिंह, हरि सिंह, सरदार रणजीत सिंह, गौरी शंकर सिंह, सुनील सिंह,उमाशंकर सिंह, सोनाबच्चा अग्रहरि, लालता प्रसाद जायसवाल, गणेश जायसवाल, अविनाश अग्रहरी, समेत बड़ी संख्या में गुरु प्रेमी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *