Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

डा. सुधा सिंह ने किशोरावस्था को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

चकिया, चंदौली। शुक्रवार को डालिम्स सनबीम के प्रांगण में डा. वीरेंद्र प्रताप हॉस्पिटल द्रविलोक व डालिम्स सनबीम प्रबंधक डा. सुधा सिंह के द्वारा लगभग 40 छात्रों की माताएं व विद्यालय की 200 छात्राओं की उपस्थिति में किशोरावस्था में होने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उससे निजात पाने के कई सारे विकल्पों पर खुलकर छात्राओं को जागरूक किया।

इस जागरूकता अभियान में विद्यालय की अध्यापिका रिंकी श्रीवास्तव श्रीवास्तव, पिंकी यादव, शैल मिश्रा, कनक रुपाणी मोनिका सिंह इत्यादि अध्यापिका भी सम्मिलित थी। सब उपस्थिति में डा. सुधा ने छात्राओं में किशोरावस्था में उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकार के विकारों पर अपने विस्तृत सुझाव दिए। इस जागरूकता कार्यक्रम से छात्राओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के समस्याओं से निपटारा पाने के लिए छात्र जागरूक रहेंगी‌।

 और भविष्य में उत्पन्न होने वाली इस प्रकार की चुनौती है के लिए वह तैयार रहेंगी। साथ ही साथ छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए भी  प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा विद्यालय में स्वास्थ्य सतर्कता को लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए जेरियेटिक हेल्थ कैम्प, विशाल वृद्ध स्वास्थ्य मेला का आयोजन 14 मार्च दिन मंगलवार को आयोजित किया गया है। स्वास्थ्य मेला में मुख्य अतिथि व वरिष्ठ रोग विशेषज्ञ डा. विवेक प्रताप सिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक व जांच परामर्श किया जाएगा। जांच में हीमोग्लोबिन, शुगर, इसीजी,  लिपिड प्रोफाइल दिल का जांच, बोन मैरो डेन्सिटी, हड्डी का जांच किया जाएगा। यह सुविधा डालिम्स सनबीम के दादा दादी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिकों को भी यह सुविधा निःशुल्क रहेगी। इस कैम्प के लिए रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से 12 मार्च तक होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *