Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

वृद्ध के अंतिम संस्कार में गए दो युवक चंबल नदी में डूबे, गोताखोरों ने एक को बचाया, दूसरे की कर रहे तलाश……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

इटावा। अंतिम संस्कार में गए दो युवक चंबल नदी में डूब गए। जबकि एक के भाई को बचा लिया गया। हादसा चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदौल में हुआ।

गांव के 65 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान का निधन शुक्रवार को हो गया। उनकी अंत्येष्टि के लिए गांव के नदी किनारे गए थे। अंत्येष्टि के बाद 25 वर्षीय सोनू पुत्र विशुन पाल चौहान, 22 वर्षीय रवि चौहान पुत्र शिवजीत चौहान व सोनू का 20 वर्षीय भाई मोनू नदी किनारे नहाने चले गए। नहाते समय सोनू व रवि चौहान व मोनू गहरे पानी में चले गए।

इस पर वे अपने बचाव के लिए चिल्लाए तो ग्रामीणों ने मोनू को खींच कर बाहर निकाल लिया। जबकि सोनू व रवि चौहान डूब गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मलखान सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय व एसएसपी जय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस के गोताखोरों को बुलवाया और दोनों युवकों को ढूंढने के निर्देश दिए गए। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रो रो कर बुरा हाल था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *