Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

नवागत अपर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम ने कोतवाली पहुंचकर सुनी लोगों की फरियाद, दर्ज मुकदमें को लिया संज्ञान में…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सकलडीहा, चंदौली। शनिवार को कोतवाली निरीक्षक विनोद मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां सुबह कुछ फरियादी आए हुए थे जिनका सक्षम अधिकारी द्वारा आवेदन भी स्वीकार करते हुए कार्यवाही भी की गई।

वही एडिशनल एसपी परीक्षेत्र विनय कुमार सिंह के द्वारा सकलडीहा कोतवाली पर रजिस्टर निरीक्षण के साथ अन्य कार्यों का जायजा लिया गया। जिसमें विधानसभा सकलडीहा अंतर्गत आने वाले थाना पुलिस चौकियों के बारे में विधिवत जानकारियां भी प्राप्त की गई वही कंप्यूटर द्वारा दर्ज मुकदमों का भी संज्ञान लिया गया। जब एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह से समाधान दिवस के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं किसी अन्य कार्य हेतु जा रहा था तभी सकलडीहा कोतवाली पर अचानक से आना पड़ा और कुछ फाइलों का निरीक्षण भी हमारे द्वारा किया गया है। वही इस मौके पर एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *