Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

योगी का दावाः 80 बनाम 20 का होगा यूपी चुनाव, भाजपा 300 से अधिक जीतेगी सीट……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की संभावित घोषणा से पहले कहा कि प्रदेश का यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा जिसमें 80 फीसदी भागीदारी भारतीय जनता पार्टी भाजपा की होगी। शेष 20 प्रतिशत हिस्से में बाकी सभी दल होंगे।

योगी ने यहां दूरदर्शन द्वारा आयोजित डीडी कान्क्लेव में कहा कि भाजपा इस बार भी 300 से अधिक सीट जीतेगी। चुनाव में विपक्ष की चुनौती के सवाल पर योगी ने कहा 2019 में सबसे बड़ा गठबंधन हुआ सपा, बसपा और लोकदल सहित तमाम पार्टियों ने मिलकर लड़ा था। तब सर्वाधिक 64 सीट भाजपा को और इसके बाद दूसरे स्थान पर बसपा को 10 एवं पांच सीट सपा को मिली थी। मैंने तब भी कहा था कि भाजपा 65 सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि इस बार सभी विरोधी दल अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा फिर 300 से अधिक सीट जीतेगी। स्वस्थ लोकतंत्र में कुछ सीटें विपक्ष को भी मिलेंगी और यह होना भी चाहिए। चुनाव को कठिन परीक्षा बताये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव उन लोगों के लिये कठिन एवं चुनौतीपूर्ण इम्तिहान होता है जो अधूरी तैयारी होने के कारण भयभीत होते हैं। उन्होंने कहा, ह्लहमारे लिये चुनाव परीक्षा नहीं बल्कि उत्सव है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *