मंदिर जाते समय बड़ा हादसा,11 लोगों की हुई मौत……. CM योगी ने जताया दुःख, मृतक के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख का सहायता, मचा परिजनों में कोहराम, नहीं रुक रहे आंसू…. मौके पर पहुंचे कमिश्नर , आईजी, DM व SP, अचानक पलटा फिर पानी में गिरा
श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत, एक लापता
गोंडा के सीहागांव से जा रहे थे पृथ्वीनाथ मंदिर, परिवारों में कोहराम
गोंडा/लखनऊ।
रविवार सुबह गोंडा जनपद में दर्दनाक हादसे में 11 श्रद्धालुओं की जान चली गई। सीहागांव (थाना मोतीगंज) से बोलेरो वाहन से पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालु उस समय काल का ग्रास बन गए जब बोलेरो रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल से नीचे गिर गई। वाहन में कुल 15 से 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। वहीं सीएम योगी ने घटना पर दुःख जताते हुए मृतक के परिजनों को 5-5 लाख देने का ऐलान किया।
हादसे में रामकरन उर्फ पहलवान (40) पुत्र रामदेव, उनकी पत्नी ललिता (32), पुत्री सौम्या (09) और पुत्र शुभ (07), रामरूप की पत्नी दुर्गा (30) और पुत्र अमित (12), प्रह्लाद कसौधन की पत्नी बीना (38), पुत्री काजल (20) और महक (17), राम सरन लल्ला की पत्नी मंजू (26), तथा राजापुर परसौरा की अंजू वर्मा उर्फ गुड़िया (20) पुत्री राजितराम वर्मा की मौत हो गई।
हादसे में चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक और व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। बोलेरो में बची एक बालिका ने बताया कि वाहन में 16 लोग सवार थे। ऐसे में एनडीआरएफ की टीम लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
घटना की जानकारी मिलते ही देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, एसपी विनीत जायसवाल और प्रभारी डीएम अंकिता जैन मौके पर पहुंचे। प्रभारी डीएम ने बाबू ईश्वरशरण मेडिकल कॉलेज में घायलों की देखरेख की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सीहागांव में एक साथ कई घरों में चूल्हे नहीं जले। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।