Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

प्रापर्टी डीलर के कंधे में उठा दर्द तो पता चला कि किसी ने गोली मारी, जानिए क्‍या है मामला….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अलीगढ़। लोधा के गांव केशोपुर जोफरी के पास प्रापर्टी डीलर को गोली मारने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि किसी ने हमलावरों को नहीं देखा। लेकिन पुलिस कहीं ना कहीं हमले के पीछे रंजिश मान रही है। चूंकि प्रापर्टी डीलर जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

दोस्‍त के बुलाने पर गये थे

लोधा के गांव भरतपुर निवासी प्रापर्टी डीलर गोलू राना मंगलवार शाम को एक दोस्त के बुलाने पर गांव जोफरी में जमीन देखने गए थे। यहां से करीब साढ़े सात बजे अपनी आइ 20 कार से लौट रहे थे। आगे उनका एक दोस्त पंकज बाइक पर चल रहा था। गांव से बाहर रेलवे लाइन के पास चलती कार में गोलू को किसी ने गोली मार दी। गोली शीशे को भेदते हुए उनके कंधे में लगी। गोलू के मुताबिक कोई आवाज नहीं आई। कंधे में दर्द होने पर कार रोकी तो खून से लथपथ हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *