Tuesday, July 21, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

21 लाख की लागत से बनी सीसी रोड व सीवर का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

 

शहाबगंज (चंदौली)। विकास खंड शहाबगंज के खिचली रजडीहा गांव में क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत निधि से करीब 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड और सीवर का सोमवार शाम लोकार्पण किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता छत्रबली सिंह ने फीता काटकर तथा शिलापट्ट का अनावरण कर परियोजना का शुभारंभ किया। निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर छत्रबली सिंह ने कहा कि गांवों का समग्र विकास भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर सड़क, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाता है। सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर गांव आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो। आगे भी क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ग्रामीणों ने कहा कि सीसी रोड और सीवर निर्माण से आवागमन की समस्या दूर होने के साथ ही जलभराव से भी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से लोगों में उत्साह है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम विलास राम, पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह ‘बाबिल’, पूर्व प्रधान कुलदीप पटेल, बनारसी सिंह, विकेश, राम अवध सिंह, रामभरत सिंह, प्रेम नारायण ‘मंटू’, सुधाकर सिंह, नगीना सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *