Thursday, July 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

“किसानों की शिकायत पर मैदान में उतरे विधायक सुशील सिंह, पंप कैनालों का किया औचक निरीक्षण…….लापरवाही की तो होगी कार्रवाई, हर खेत तक पहुंचेगा पानी

खरीफ सीजन में सिंचाई व्यवस्था का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा— हर खेत तक समय पर पहुंचे पानी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 

सैयदराजा, चंदौली। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सैयदराजा विधायक सुशील सिंह गुरुवार को खुद मैदान में उतर गए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सोगाई, मानिकपुर, नौबतपुर, चारी, चिरईगांव, धनाइतपुर और मुड्डा सहित विभिन्न लिफ्ट पंप कैनालों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने विधायक से मांग की कि सभी पंप कैनालों को पूरी क्षमता से संचालित कर नहरों के टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाया जाए, ताकि किसी भी किसान को सिंचाई के लिए परेशानी न उठानी पड़े। किसानों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल सभी पंप कैनालों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने और नहरों में भरपूर पानी छोड़ने के निर्देश दिए।

विधायक सुशील सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किसी भी किसान का खेत पानी के अभाव में सूखा नहीं रहना चाहिए। यदि कहीं तकनीकी या अन्य कोई समस्या है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। किसानों के हितों की अनदेखी या किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता श्रीकांत सिंह, अवर अभियंता अखिलेश कुमार, संत विलास सिंह, संतोष सिंह, अभय सिंह, रविंद्र गोंड, सियाराम पांडे, सज्जाद राम, बाबा सुदर्शन दास सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं किसान मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *